‘जीजेएस 2026’ में दिखेगा आभूषणों का नया अंदाज़

भारतीय आभूषण उद्योग की रचनात्मकता, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेएस) द्वारा आयोजित इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो (जीजेएस अप्रैल 2026) अपने 9वें संस्करण के साथ भव्य आगाज़ करेगा। 4 से 7 अप्रैल तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला यह प्रतिष्ठित B2B शो “अक्षय कला: द एटरनल आर्ट” थीम के जरिए भारतीय कारीगरी की अमर विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे, जबकि जवेरी काका (जवेरीलाल वी. मंडालिया) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे। 400 से अधिक प्रदर्शकों और 700 प्लस बूथ्स के साथ यह शो 15,000 से ज्यादा विजिटर्स को आकर्षित करेगा।

शादी के सीजन और अक्षय तृतीया से पहले आयोजित यह शो बाजार में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। खासतौर पर हल्के गोल्ड ज्वेलरी और डायमंड डिजाइनों की बढ़ती मांग इस बार का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही “मंथन” जैसे विचार मंच के जरिए 2047 तक भारत को “ज्वेलर टू द वर्ल्ड” बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियां भी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *