ज्वेलरी सेक्टर में बड़ा दांव, ₹165 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी एडविट ज्वेल्स

जयपुर स्थित ज्वेलरी निर्माता कंपनी एडविट ज्वेल्स लिमिटेड अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 23 जून 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹130 से ₹138 तय किया है। यह इश्यू 25 जून 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 100 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 100 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों, ऋणों के पुनर्भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमारी पहचान पारंपरिक कुंदन, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी की उत्कृष्ट कारीगरी से जुड़ी है। आईपीओ के माध्यम से प्राप्त पूंजी हमारी विकास योजनाओं को नई गति देगी और बाजार में हमारी उपस्थिति को और मजबूत बनाएगी।”

जयपुर के ज्वेलरी हब में स्थित एडविट ज्वेल्स ‘रंभाजो’ ब्रांड के तहत पारंपरिक और आधुनिक हस्तनिर्मित आभूषणों का निर्माण एवं विपणन करती है। कंपनी की आधुनिक विनिर्माण इकाई में 3डी प्रिंटर, कास्टिंग यूनिट और पॉलिशिंग मशीनों जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह की अवधि में कंपनी ने ₹1,237.9 करोड़ का राजस्व और ₹254.4 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *