मुंबई : पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी मजबूत दस्तक देने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 9 अप्रैल 2026 को खुलकर 13 अप्रैल तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों की बोली 8 अप्रैल को पूरी हो चुकी है।
इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी ) सेवाओं के जरिए पहचान बना चुकी यह कंपनी अपने विस्तार की नई दिशा में कदम रख रही है। ₹166 से ₹175 प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 85 शेयरों के लॉट साइज के साथ यह आईपीओ खास तौर पर रिटेल और संस्थागत दोनों निवेशकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है।
करीब ₹150 करोड़ के इस इश्यू में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं, जिससे कंपनी अपने बिजनेस को और मजबूती देने की योजना बना रही है। जुटाई गई राशि का उपयोग नई मशीनरी, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन कल्पेश धनजीभाई पटेल के अनुसार, यह आईपीओ न सिर्फ वित्तीय मजबूती देगा, बल्कि बड़े और जटिल प्रोजेक्ट्स में भागीदारी बढ़ाने का रास्ता भी खोलेगा। ऐसे में पावर सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी में यह इश्यू एक अहम कड़ी बन सकता है।












Leave a Reply