बापू सभागार में गूँजा शिक्षा का संकल्प: मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
शिक्षा से सशक्त होगा समाज: मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन की मौजूदगी में 6000 विद्यार्थियों ने लिया सुनहरे भविष्य का संकल्प
ऐतिहासिक निर्णय: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) छात्रावास अनुदान राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 प्रतिमाह करने की घोषणा।
मेधा का सम्मान: मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और गयाघाट आवासीय विद्यालय की 123 प्रथम श्रेणी छात्राओं को मिला सम्मान।
बड़ा लक्ष्य: बिहार के 6000 विद्यार्थियों के बीच बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो’ के संकल्प को दोहराया गया।
सुदृढ़ बुनियादी ढांचा: 38 जिलों में बालिकाओं के लिए 100 बेड वाले विशेष छात्रावासों का निर्माण कार्य प्रगति पर।
पटना। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा आज “डॉ. भीमराव अम्बेडकर समग्र शिक्षा समागम” का आयोजन बापू सभागार, पटना में माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार श्री लखेंद्र कुमार रौशन की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय मंत्रीगण—श्री दिलीप जायसवाल, श्री संजय कुमार सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री मदन साहनी, श्री रामकृपाल यादव, श्री सुनील कुमार, श्री संजय सिंह उपस्थित रहे ।












Leave a Reply